सिद्धार्थनगर:डुमरियागंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन,जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन भी रहे मौजूद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील सभागार में आज शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील सभागार में आज शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने की, जहां पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन भी मौजूद रहे।

अधिकारियों को चेतावनी

जिलाधिकारी के आगमन की सूचना पर तहसील में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जनसुनवाई के दौरान डॉ. गणपति आर. ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे शिकायतों को गंभीरता से सुनें और उनका समय पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो अधिकारी फरियादियों को बेवजह सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगवाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

86 शिकायतों में से 5 का मौके पर हुआ निस्तारण

समाधान दिवस में कुल 86 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें राजस्व के 66, पुलिस के 3, विकास के 7 और अन्य विभागों के 10 मामले शामिल थे। जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित 5 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। बाकी मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, परियोजना निदेशक नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, न्यायिक उप जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा, क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा और तहसीलदार रविकुमार यादव सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.