सिद्धार्थनगर: बकरी चोर को ग्रामीणों ने पकड़ खंभे से बांधकर पीटा , दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में शनिवार देर रात बकरी चोरी की नीयत से घुसे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में शनिवार देर रात बकरी चोरी की नीयत से घुसे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों की सतर्कता से एक चोर मौके पर ही पकड़ा गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

आधी रात को हुई घटना

जानकारी के अनुसार रात करीब 1:30 बजे गांव में कुछ लोगों ने संदिग्ध हरकतें देखीं। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने एक बिजली के खंभे से बांध दिया और लोटन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई।

पुलिस कर रही है पूछताछ

लोटन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामला अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक किसी भी ग्रामीण की तरफ से कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं मिली है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गांव और आसपास के क्षेत्रों में पशु चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिसके कारण वे पहले से ही सतर्क थे। शनिवार रात को दो संदिग्ध युवकों को खेतों और घरों के आसपास घूमते देखा गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पीछा कर एक को पकड़ लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.