मेरठ:संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मेरठ

मेरठ जनपद के गंगानगर थाना क्षेत्र की अलकनंदा धाम कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के गंगानगर थाना क्षेत्र की अलकनंदा धाम कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सेना के एक सूबेदार की पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है।

जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय ज्ञानेश नामक महिला का शव शनिवार सुबह करीब 6 बजे उनके घर में फंदे पर लटका मिला। ज्ञानेश, सेना में सूबेदार के पद पर तैनात विपिन कुमार की पत्नी थीं। विपिन फिलहाल राजस्थान के श्रीगंगानगर में तैनात हैं। घर पर ज्ञानेश अपने दो बेटों, जिनकी उम्र 10 और 8 साल है, के साथ रहती थीं।घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पति विपिन को सूचित किया गया। वह राजस्थान से मेरठ के लिए रवाना हो चुके हैं। पड़ोसियों का कहना है कि ज्ञानेश शांत स्वभाव की थीं और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर काफी ध्यान देती थीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है, लेकिन मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जाँच के बाद ही चल पाएगा। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.