मेरठ कैंट स्टेशन पर सेना के जवान ने प्लेटफॉर्म पर दौड़ाई कार, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मेरठ

मेरठ जनपद में शुक्रवार की रात मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सेना के जवान ने अपनी कार सीधे प्लेटफॉर्म पर दौड़ा दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद में शुक्रवार की रात मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सेना के जवान ने अपनी कार सीधे प्लेटफॉर्म पर दौड़ा दी। इस हैरान कर देने वाली घटना से प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। करीब 20 मिनट तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद रेलवे पुलिस और कर्मचारियों ने जवान को पकड़ा।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना शुक्रवार की रात करीब 7:20 बजे की है। बागपत निवासी और दिल्ली में तैनात सेना का जवान संदीप अपनी कार से अपने कुछ रिश्तेदारों को छोड़ने मेरठ कैंट स्टेशन आया था, जिन्हें दिल्ली की ट्रेन पकड़नी थी।

पुलिस पूछताछ में संदीप ने बताया कि जैसे ही वह स्टेशन के बाहर पहुँचा, उसे ट्रेन आती हुई दिखाई दी। ट्रेन छूट न जाए, इस हड़बड़ी में उसने अपनी कार प्लेटफॉर्म पर चढ़ा दी और ट्रेन के साथ-साथ दौड़ने लगा। इस खतरनाक हरकत से स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग चीखने-चिल्लाने लगे और जान बचाने के लिए भागने लगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान