अम्बेडकरनगर
अम्बेडकरनगर जनपद देवाधिदेव महादेव के प्रति अपनी अगाध भक्ति और समर्पण की भावना को लेकर शुरू की गई कांवड़ यात्रा मंगलवार को नाग पंचमी की पूर्व संध्या पर अपने-अपने गंतव्य स्थल पर पहुंच गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अम्बेडकरनगर जनपद देवाधिदेव महादेव के प्रति अपनी अगाध भक्ति और समर्पण की भावना को लेकर शुरू की गई कांवड़ यात्रा मंगलवार को नाग पंचमी की पूर्व संध्या पर अपने-अपने गंतव्य स्थल पर पहुंच गई। इसके बाद उत्साहित कांवड़ियों ने भव्य शोभा यात्रा निकाली, जिसका समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने किया स्वागत
नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने बसखारी, नगर पंचायत कार्यालय और सलामी गेट किछौछा में पुष्प वर्षा करते हुए कांवड़ियों का स्वागत किया। चेयरमैन ओमकार गुप्ता के निर्देश पर टांडा विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर, जिनमें बभनजोतियां चौराहा, सुंथर, गन्नीपुर मोड़, त्रिमोहानी, पश्चिमी चौराहा बसखारी, दुर्गा मंदिर नई बाजार, मटियामाई मंदिर बसखारी पूर्वी चौराहा, जलालपुर रोड विजय पैलेस पेट्रोल पंप, नगर पंचायत कार्यालय के सामने चुंगी मोड़ और शिव मंदिर किछौछा शामिल हैं, कुल 10 स्थानों पर शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तों को भोजन, जलपान और मेडिकल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर उपलब्ध कराई जा रही थीं।
स्थानीय नागरिकों का भी मिला भरपूर सहयोग
इसके अतिरिक्त, हजलापुर पेट्रोल पंप पर मोनू वर्मा, बसखारी में सुमित गुप्ता, कन्हैया चौराहा शुकुल बाजार में जयप्रकाश जयसवाल, अप्पू शर्मा आदि, शुकुल बाजार में परमानंद शुक्ला, विकास अग्रहरि, राहुल पांडे, आदित्य, रोहित सोनी, चिंटू शुक्ला आदि, मसडा़, फसफस दास की कुटी, नाऊनगर, लहटोरवा और कौड़ाही आदि स्थानों पर भी स्थानीय संभ्रांत नागरिकों और शिव भक्तों ने जलपान, भोजन आदि व्यवस्थाओं के साथ कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया।
डीजे संचालकों का सम्मान
शोभा यात्रा में शामिल डीजे से बजने वाले भक्तिमय शिव महिमा के गीतों पर मंत्रमुग्ध कांवड़ियों ने विशेष लोगों को आमंत्रित कर डीजे संचालकों को सम्मानित करने का भी कार्य किया। नगर पंचायत अशराफपुर किछौछा क्षेत्र में कांवड़ियों के आवाहन पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीजे संचालकों को सम्मानित किया। वहीं, शुकुल बाजार में अंकित शुक्ला, दुर्गा शुक्ल, अरुण कुमार शर्मा, राजन शर्मा आदि कांवड़ियों के नेतृत्व में चार दिवसीय कांवड़ यात्रा में शामिल जलालपुर के देव डीजे के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीजे संचालक को उप-जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता ने सम्मानित किया।
यह शोभा यात्रा और स्वागत समारोह शिवभक्ति के प्रति स्थानीय लोगों के अपार उत्साह और सहयोग को दर्शाता है।
बलरामपुर: बेटे ने शराबी पिता पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला,खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारhttps://t.co/LmbDghkouf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2025























