महराजगंज
महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस औचक दौरे के दौरान उन्होंने संस्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने मुख्य रूप से कार्यालय की व्यवस्था, कार्मिकों की उपस्थिति, अभिलेखों के-रखरखाव और साफ-सफाई की जांच की। उन्होंने कार्यालयों में अनुशासन बनाए रखने और उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। यह निरीक्षण शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता और प्रशासनिक दक्षता बनाए रखने की दिशा में जिलाधिकारी की गंभीरता को दर्शाता है।
गोरखपुर को मिले नए डीएम: गाजियाबाद से आए दीपक मीणा संभालेंगे कमान
https://t.co/khKBSNGnYr— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 28, 2025























