महराजगंज: इटहिया मेले के ‘मौत के कुएं’ में हादसा, स्टंटमैन गिरा करीब आधे घंटे तक बिना ड्राइवर के ही कुएं में घूमती रही बाइक

महराजगंज

महराजगंज जिले के चर्चित इटहिया सावन मेले में आज मंगलवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के चर्चित इटहिया सावन मेले में आज मंगलवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। मेले परिसर में लगे ‘मौत के कुएं’ में स्टंट दिखा रहा एक बाइक सवार करतब के दौरान अचानक अपना संतुलन खोकर गिर गया। खासकर तब जब स्टंटमैन के गिरने के बाद भी बाइक करीब आधे घंटे तक बिना ड्राइवर के ही कुएं में घूमती रही।सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की नजारा देखकर दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस घटना ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि ऐसे खतरनाक स्टंट के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।

पुलिस और मेला प्रशासन से इस मामले की जांच कर भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की उम्मीद की जा रही है।

 

Voice Of News 24