गोरखपुर को मिले नए डीएम: गाजियाबाद से आए दीपक मीणा संभालेंगे कमान

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में भी प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए जिलाधिकारी की तैनाती कर दी गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में भी प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए जिलाधिकारी की तैनाती कर दी गई है। अब गाजियाबाद के जिलाधिकारी रहे दीपक मीणा को गोरखपुर का नया जिलाधिकारी (डीएम) बनाया गया है।

दीपक मीणा एक अनुभवी आईएएस अधिकारी हैं और उन्हें गाजियाबाद जैसे बड़े और महत्वपूर्ण जिले को संभालने का अनुभव है। उनकी नियुक्ति गोरखपुर के विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति देने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

इससे पहले दीपक मीणा ने कई महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी पिछली पोस्टिंग इस प्रकार रही हैं

  • श्रावस्ती
  • सिद्धार्थनगर
  • मेरठ
  • गाजियाबाद

गोरखपुर में नए डीएम की यह तैनाती राज्य में चल रहे बड़े प्रशासनिक पुनर्गठन का हिस्सा है, जिसके तहत कई जिलों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उम्मीद है कि दीपक मीणा गोरखपुर में अपनी प्रशासनिक कुशलता का बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.