सिद्धार्थनगर का सिद्ध पीठ चुटेश्वर धाम पर श्रावण के तीसरे सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब

सिद्धार्थनगर

पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार को आज सिद्धार्थनगर के प्राचीन सिद्ध पीठ चुटेश्वर धाम में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार को आज सिद्धार्थनगर के प्राचीन सिद्ध पीठ चुटेश्वर धाम में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। भोर होते ही मंदिर परिसर “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

आस्था और पूजन

हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। भक्तों ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांगी। मंदिर में दर्शन करने वालों में महंत बाबा अजय राधे रूप, मुन्ना बाबा, संतोष वर्मा, अरविंद मिश्रा, आशीष मिश्रा, छोटू शुक्ला, चंदन मिश्रा, अजीत तिवारी और लोकेशर गिरी जैसे प्रमुख लोग शामिल थे।

सदियों पुरानी महत्ता

चुटेश्वर महादेव मंदिर की महत्ता सदियों पुरानी है। माना जाता है कि यहां का शिवलिंग हजारों वर्ष पूर्व स्वयं प्रकट हुआ था। 50 साल पहले तक यह स्थान घने जंगल से घिरा हुआ था, लेकिन आज यह सिद्ध पीठ आस्था का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है।

चूटी पुल का ऐतिहासिक महत्व

मंदिर के मार्ग पर स्थित चूटी पुल भी अपनी एक अलग कहानी बयां करता है। कभी यहां चूटी नामक एक गांव हुआ करता था, जो अब अस्तित्व में नहीं है। यह प्राचीन पुल आज भी मंदिर तक पहुंचने का मुख्य साधन है और अपने इतिहास को समेटे हुए है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.