सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के पूरब, गोंडा-गोरखपुर रेल मार्ग पर आज सोमवार सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के पूरब, गोंडा-गोरखपुर रेल मार्ग पर आज सोमवार सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी वीरेंद्र यादव (38) पुत्र हरीराम यादव के रूप में हुई है।

सुबह सैर पर निकले स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखा, जिसके बाद यह खबर तेजी से पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने तत्काल घटना की सूचना जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और स्थानीय पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार बताते चले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। वीरेंद्र यादव की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और दो बेटों को छोड़ गए हैं।

जांच पड़ताल शुरू

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ट्रेन से गिरा था या किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या कोई अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन से कटकर मौत का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.