‘वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 सम्मान समारोह’ का हुआ आयोजन, टीम के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित

महराजगंज

बीते शुक्रवार को महराजगंज जनपद के धानी में ‘वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बीते शुक्रवार को महराजगंज जनपद के धानी में ‘वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों से आए टीम के सदस्यों को उनकी बेहतर कार्यशैली की रफ्तार को गति देने के प्रयास में स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

 

धानी में आयोजित यह कार्यक्रम केवल सम्मान समारोह तक ही सीमित नहीं रहा। इस दौरान वहां उपस्थित टीम के सदस्यों से उनके कार्य में आ रही बाधाओं एवं समस्याओं को सुना गया और उस पर विचार-विमर्श कर उन समस्याओं को दूर करने हेतु उन्हें सलाह दिया गया।

इस दौरान व्यवस्थापक M.D रजा ने सभी का हाल जाना और उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था या संगठन एक परिवार होता है एवं उस संस्था से जुड़ा एक-एक व्यक्ति उस परिवार का सदस्य होता है। इस लिए वह संस्था या संगठन उस परिवार के सदस्यों की सलामती एवं उनके रास्ते में उत्पन्न हो रहीं कठिनाईयों की डगर को पार कराता है। उन्होंने बताया कि ठीक उसी प्रकार आप सभी इस वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 परिवार के सदस्य हैं और हमारा दायित्व बनता है कि आपके इस क्षेत्र में जो भी कठिनाइयां आती हैं उनका सामना कर आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करें।

कार्यक्रम में मौजूद मुख्य संपादक सुमित सैनी ने कहा कि यदि आप सभी इस जुनून और जज्बे को इसी तरह बरकरार बनायें रखते हैं तो वह दिन दूर नहीं जब आपका मेहनत और आपकी सफलताएं समाज में पहचान बनकर उभरेंगी। उन्होंने कहा कि अभी तक आप सभी ने जितनी लगन और मेहनत से संस्था को गति दिया है, वास्तव में सराहना के योग्य है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इसी तरह आगे भी आप सभी इस जुनून और जज्बे को बुलंद रखकर बुलंदियों तक पहुंचने के मार्ग की यात्रा के अटल पथिक बने रहेंगे।इस अवसर पर व्यवस्थापक M.D रजा, संपादक सुमित कुमार सैनी, सहयोगी मोहम्मद सफिक सहित वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 के सभी पत्रकार उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.