सिद्धार्थनगर: राप्ती नदी में नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र मेंआज गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र मेंआज गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ बड़हरा गांव के पास राप्ती नदी में नहाने गया एक युवक डूब गया। धोबहा मुस्तहकम गांव निवासी 35 वर्षीय राम नरेश गौतम सुबह स्नान करने के लिए नदी में उतरे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश गहरे पानी में चले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राम नरेश नहाते समय अचानक नदी की तेज धारा में बह गए और देखते ही देखते लापता हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने के लिए शोर मचाया और भरसक प्रयास किए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही इटवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और स्थानीय गोताखोरों की टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। हालाँकि, घंटो समय बीत जाने के बाद भी राम नरेश का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

इस दुखद खबर के फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। राम नरेश के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए राहत और बचाव कार्य को प्राथमिकता दी है।

अधिकारियों ने बताया है कि जब तक युवक का पता नहीं चल जाता, तब तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। राम नरेश, राम कुमार उर्फ जोगी गौतम के पुत्र हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.