महराजगंज
महराजगंज जनपद की ठूठीबारी थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर अवैध नेपाली शराब की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद की ठूठीबारी थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर अवैध नेपाली शराब की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया है। टीम ने आज सुबह करीब 11:10 बजे एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 75 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद की है।
तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मदन मद्धेशिया (40 वर्ष), पुत्र शंकर मद्धेशिया, निवासी ग्राम नौनिया टोला नेटुवहिया, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। मदन मद्धेशिया नेपाल से भारत में तस्करी के उद्देश्य से एक बोरे में छिपाकर यह शराब ला रहा था।
पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ स्थानीय थाना ठूठीबारी में मुकदमा अपराध संख्या 86/25, धारा 60/63 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन ब्लॉक में खाद तस्करी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। इस अवैध व्यापार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।@Uppolice @siddharthnagpol pic.twitter.com/g76gpVgLQk
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2025























