महराजगंज:आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, 35 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के भरवलिया बांध के पास से लगभग 35 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह तस्कर मोटरसाइकिल में मादक पदार्थ छिपाकर सीमा पार करने की फिराक में था।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया तस्कर

अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर, आबकारी विभाग और SSB के जवानों ने ठूठीबारी सीमा क्षेत्र के भरवलिया बांध के पास घेराबंदी की। संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई, तो उसकी मोटरसाइकिल में छिपाकर रखी गई 35 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद हुई।

गिरफ्तारी के बाद, आरोपी तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम अब इस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है, ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके और इसमें शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके। यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Voice Of News 24