बलरामपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई नाबालिग से कुकर्म और वीडियो वायरल करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर

जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने और उसका वीडियो वायरल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने और उसका वीडियो वायरल करने के आरोप में तीनअभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 20.07.2025 को राजघाट, थाना कोतवाली नगर, बलरामपुर निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनके लगभग 13 वर्षीय बेटे को नसीब अली पुत्र अकबर अली (निवासी राजघाट, थाना कोतवाली नगर) ने अपने दोस्त फैयाज पुत्र इलियास के साथ मिलकर नदी के किनारे ले जाकर गलत काम किया। आरोप है कि सहयोगी फैयाज ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी। जब पीड़ित के पिता ने इसकी शिकायत की, तो आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

 

बताते चले की तहरीर के आधार पर, थाना कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 175/25, धारा 351(3), 115(2), 352 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट, 3(1)द,ध/ 3(2)v एससी/एसटी एक्ट व 67बी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर सुधीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

आज थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने उपरोक्त मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त मो. फैय्याज पुत्र मो. इलियास और नसीब अली पुत्र अकबर अली के साथ-साथ विवेचना से प्रकाश में आए एक बाल अपचारी (सभी निवासी ग्राम ककरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर) को राजघाट स्थित शेखा कर्बला के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.