बलरामपुर:पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने की बड़ी कार्रवाई महिला संबंधी शिकायत में FIR न लिखने पर इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद से बड़ी खबर महिला संबंधी शिकायत में मुकदमा दर्ज न करने और राजकीय कार्य के प्रति शिथिलता बरतने के आरोप। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद से बड़ी खबर महिला संबंधी शिकायत में मुकदमा दर्ज न करने और राजकीय कार्य के प्रति शिथिलता बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। आज, थाना पचपेड़वा के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह और हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक बदरुद्दीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह कार्रवाई तब की गई जब पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्र से प्राप्त एक महिला संबंधी शिकायती प्रार्थना पत्र की उच्चस्तरीय जांच कराई गई, जिसमें प्रभारी निरीक्षक और हल्का इंचार्ज की गलती पाई गई। जांच में यह सामने आया कि दोनों पुलिसकर्मियों ने महिला संबंधी अपराध में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज नहीं की और अपने राजकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही बरती।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही और विशेषकर महिला संबंधी मामलों में संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस निलंबन से पुलिस विभाग में एक कड़ा संदेश गया है कि जनशिकायतों, विशेषकर महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of  News 24