सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज में 105 वर्षीय मजार ध्वस्त करने का मामले में आज़ाद समाज पार्टी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज स्थित चौखड़ा (बदलिया) में 105 वर्ष पुरानी फागू शाह बाबा की मजार को कथित तौर पर असंवैधानिक रूप से ध्वस्त किए जाने के विरोध में आज आज़ाद समाज पार्टी ने आवाज़ उठाई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज स्थित चौखड़ा (बदलिया) में 105 वर्ष पुरानी फागू शाह बाबा की मजार को कथित तौर पर असंवैधानिक रूप से ध्वस्त किए जाने के विरोध में आज आज़ाद समाज पार्टी ने आवाज़ उठाई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती के नेतृत्व में जिला महामंत्री मोहम्मद नईम ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें संलिप्त अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई और मजार के पुनर्निर्माण की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया है कि डुमरियागंज तहसील स्थित चौखड़ा बदलिया में स्थित यह 105 वर्षीय पुरानी फागू शाह बाबा मजार हिंदू-मुस्लिम एकता, सामाजिक समरसता और आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र रही है। पार्टी का आरोप है कि बीते 15 जुलाई 2025 को दोपहर 3:00 बजे प्रशासन ने बिना किसी सूचना या वैधानिक नोटिस के बलपूर्वक बुलडोजर से इसे गिरा दिया।

आज़ाद समाज पार्टी का कहना है कि यह धार्मिक स्थल वर्षों से सभी समुदायों के श्रद्धालुओं और आस्था का केंद्र रहा है, जहाँ हर गुरुवार को हजारों लोग चादरपोशी और फातेहा पढ़ने आते हैं। आरोप है कि प्रशासन ने पूर्व भाजपा विधायक की “मनगढ़ंत शिकायत” पर मजार को कथित अतिक्रमण बताते हुए न सिर्फ जबरन गिराया, बल्कि इसे “पशुचार भूमि” बताकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाई है।

पार्टी ने अपने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि यह भूमि पूर्व में जमींदारी में रही है और 1950 से पूर्व स्थापित धार्मिक स्थलों को न हटाए जाने का स्पष्ट प्रावधान है, जिसकी पुष्टि राजस्व संहिता 2006 एवं चकबंदी नियमावली में भी होती है। इसके बावजूद, प्रशासन पर “एकपक्षीय, अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक ढंग से” इस धार्मिक स्थल को ध्वस्त कर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है।

आज़ाद समाज पार्टी के जिला महामंत्री मोहम्मद नईम ने कहा कि उनकी पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय और भाईचारे में आस्था रखती है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्यपाल से निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने का निवेदन किया है। उनकी प्रमुख मांगे हैं:

मजार गिराने में संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

फागू शाह बाबा मजार का पुनर्निर्माण पूर्वस्थिति में कराया जाए।

श्रद्धालुओं को पूर्ववत स्वतंत्र रूप से आने-जाने, पूजा एवं चादरपोशी की अनुमति सुनिश्चित की जाए।

इस प्रदर्शन के दौरान आज़ाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती, जिला महामंत्री मोहम्मद नईम और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.