लखनऊ
राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नशेड़ी युवक बिजली के एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नशेड़ी युवक बिजली के एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही नाका पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।
मिली जानकारी के अनुसार, यह युवक छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक ने बताया कि वह गलती से गलत ट्रेन में बैठकर अंबाला से लखनऊ पहुँच गया था। नशे की हालत में वह नाका थाना क्षेत्र के नाथा चौकी इलाके में स्थित बिजली के टावर पर चढ़ गया।
टावर पर युवक को चढ़ा देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक से बातचीत की और उसे किसी तरह नीचे उतारने में सफल रही। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।
#breakingnews #voice #funny #खबरें #hindinews #latestnews #funny #महराजगंज @voiceofnews24 pic.twitter.com/ND5sdToO1I
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2025























