मेरठ
मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र स्थित नवाबगढ़ी गांव में बच्चे के अपहरण के प्रयास के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीट दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र स्थित नवाबगढ़ी गांव में बच्चे के अपहरण के प्रयास के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीट दिया। बच्चों के शोर मचाने के बाद ग्रामीणों की भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से बचाकर युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार यह घटना नवाबगढ़ी गांव में तब हुई जब एक युवक ने कथित तौर पर एक मासूम बच्चे को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। बच्चे के अचानक चीखने-चिल्लाने पर आसपास मौजूद अन्य बच्चों और ग्रामीणों का ध्यान उस ओर गया। ग्रामीणों ने फौरन युवक को घेर लिया और अपहरण का प्रयास समझकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित भीड़ से आरोपी युवक को बचाया और उसे सरधना थाने ले गए। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और युवक से पूछताछ की जा रही है।
मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र स्थित नवाबगढ़ी गांव में बच्चे के अपहरण के प्रयास के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीट दिया। बच्चों के शोर मचाने के बाद ग्रामीणों की भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। @Uppolice @meerutpolice pic.twitter.com/agw1yQLkJb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2025























