सिद्धार्थनगर: विकसित भारत की पोल खोलता ककरही-गायघाट मार्ग का पुल, लकड़ी के सहारे टिका है छत,वीडियो वायरल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद ‘विकसित भारत’ के दावों के बीच, सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया ब्लॉक से एक ऐसा वीडियो सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद ‘विकसित भारत’ के दावों के बीच, सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया ब्लॉक से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सरकारी उदासीनता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ककरही-गायघाट मार्ग पर पटखौली-जोगिया-मजीगवा के बीच बने एक पुल की छत को लकड़ी के सहारे टिकाया गया है, जिससे उसकी जर्जर हालत स्पष्ट दिख रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,

 

लकड़ी के फट्टों पर टिकी पुल की छत

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर बने पुल की छत को सहारा देने के लिए मजबूत पिलरों या बीम के बजाय लकड़ी के कमजोर फट्टों का इस्तेमाल किया गया है। यह स्थिति पुल की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती है और किसी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। ग्रामीण इस पुल से गुजरने में अपनी जान जोखिम में महसूस कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.