महराजगंज: प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने की हाथ साफ , रसोई घर से सामान गायब

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुलानी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने एक बार फिर बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। यह इस विद्यालय में चोरी की चौथी घटना है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। लगातार हो रही चोरियों से बृजमनगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रधानाध्यापक ने दी घटना की जानकारी
उच्च प्राथमिक विद्यालय महुलानी के प्रधानाध्यापक शशि कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार (17 जुलाई 2025) सुबह लगभग 7:30 बजे जब वे विद्यालय पहुंचे, तो मुख्य गेट पर ताला लगा था। ताला खोलकर अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि विद्यालय के मुख्य भवन, प्रधानाध्यापक कक्ष और रसोई घर के ताले टूटे हुए थे।

चोरों ने विद्यालय के मुख्य भवन के गेट पर लगे तीन तालों को तोड़कर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला तोड़कर एक बंडल थाली (लगभग 90 पीस), एक एम्पलीफायर, माइक और उससे संबंधित तार चुरा लिए। वहीं, रसोई घर का ताला तोड़कर एक गैस सिलेंडर भी उठा ले गए।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने उठाए सवाल
घटना की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश शर्मा को दी गई, जिसके बाद बृजमनगंज थाने में तहरीर दी गई। महुलानी ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि महेश शर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि इस विद्यालय में अब तक चोरी की कुल चार घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले हुई तीन चोरियों की जानकारी भी बृजमनगंज थाने में तहरीर के माध्यम से दी गई थी, लेकिन प्रशासन द्वारा उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसका खामियाजा विद्यालय को चौथी बार भुगतना पड़ा।

महेश शर्मा ने बताया कि इस बार चोरों ने विद्यालय के लगभग छह ताले तोड़े और गैस सिलेंडर, एम्पलीफायर, तार, थाली सहित काफी सामान चुरा लिया। उन्होंने लगातार हो रही इन चोरियों पर बृजमनगंज पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर पुलिस इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?

इस संबंध में बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि यह पहली चोरी की घटना उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले हुई चोरी की घटनाओं का उन्हें कोई संज्ञान नहीं है। थानाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें तहरीर मिल गई है और घटना की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान