महराजगंज
जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी ब्लॉक की ग्राम सभा महदेवा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी ब्लॉक की ग्राम सभा महदेवा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ समूह से लिए गए कर्ज को चुकाने के दबाव और कर्मचारियों की कथित बदसलूकी से तंग आकर एक व्यक्ति ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान महादेवा निवासी श्रीराम प्रसाद (उम्र करीब 53 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, श्री राम प्रसाद ने कुछ काम के लिए चार अलग-अलग समूहों से कुल 40,000 रुपये का कर्ज लिया था।
परिजनों ने बताया कि जब श्री राम प्रसाद समय पर लोन नहीं चुका पा रहे थे, तो समूह के माध्यम से लोन बांटने वाले कर्मचारी उन पर बकाया जमा करने के लिए बार-बार दबाव बना रहे थे और अभद्रता भी कर रहे थे। श्रीराम प्रसाद ने उनसे कुछ दिन का समय मांगा था और कहा था कि वह जल्द ही पैसा चुका देंगे। लेकिन, समूह के कर्मचारी बार-बार उनके घर आकर मनमानी करते थे और उन्हें परेशान करते थे।
इसी उत्पीड़न से तंग आकर श्रीराम प्रसाद ने यह खौफनाक कदम उठाया और जहर खा लिया। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक श्री राम प्रसाद के छह बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं। उन्होंने अपनी दो बेटियों की शादी कर दी थी, जबकि चार बच्चे (जिनकी उम्र करीब 15-16 साल है) अभी पढ़ाई कर रहे हैं। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। यह घटना समूहों के वसूली के तरीकों और उसके मानवीय पहलुओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
प्रयागराज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ यमुना ब्रिज से एक युवक और एक युवती ने छलांग लगा दी। दोनों के नदी में कूदने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/93iUTUBW6v
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 12, 2025























