शामली:एडीजी भानु भास्कर मेरठ जोन ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा,संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

शामली जनपद केशामली आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर आज शामली पहुंचे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

शामली जनपद के आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर आज शामली पहुंचे। उन्होंने जिले में चल रही तैयारियों का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एडीजी भानु भास्कर ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अत्यधिक सतर्कता और निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

भानु भास्कर ने रूट डायवर्जन का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि कांवड़ियों और आम जनता दोनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तैयारियों का जायजा लेने के बाद एडीजी भानु भास्कर ने शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च भी किया, ताकि जमीनी हकीकत का आकलन किया जा सके। इस दौरे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजाम पुख्ता हों।

 

 

 

 

Voice of News 24