महराजगंज
महराजगंज जनपद के खजुरिया गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। यहां करोड़ों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी पिछले 15 सालों से बेकार पड़ी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद मिठौरा क्षेत्र के खजुरिया गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। यहां करोड़ों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी पिछले 15 सालों से बेकार पड़ी है। यह स्थिति केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन’ के “हर घर नल से जल” के लक्ष्य पर एक बड़ा सवालिया निशान लगाती है।ये कहना गलत नहीं होगा की सरकार के प्रयासों पर पानी फेरने का काम कोई और नहीं जिम्मेदार अधिकारी कर रहे है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस टंकी से अब तक सिर्फ तीन बार ही पानी की सप्लाई की गई है। आलम यह है कि टंकी की हालत अब जर्जर हो चुकी है, इसके चारों तरफ झाड़ियां उग आई हैं और गंदगी का अंबार लगा है। न तो इसकी नियमित सफाई होती है और न ही कोई मरम्मत का काम हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पीने के पानी की समस्या लगातार बनी हुई है, जबकि उनके गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी मौजूद है। वे विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही को इसका जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जिनके कारण इस टंकी का कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों ने इस वीरान पड़ी पानी की टंकी को जल्द से जल्द चालू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है, जो कि सरकारी धन की बर्बादी है। यह मुद्दा तत्काल संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में आना चाहिए ताकि खजुरिया गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 12 जुलाई का दिन क्यों है खासhttps://t.co/K6ZBNlwaqj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 12, 2025























