महराजगंज: एक अनोखा मामला सामने आया गोरखपुर से चोरी हुई बाइक से दुर्घटना,बाइक चोर आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज में एक अनोखा मामला सामने आया गोरखपुर से चोरी हुई एक बाइक आज महराजगंज के ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर एक खड़ी कार से टकरा गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज में एक अनोखा मामला सामने आया गोरखपुर से चोरी हुई एक बाइक आज महराजगंज के ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर एक खड़ी कार से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक चला रहा चोर घायल हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बाइक चोरी की थी और इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

जानकारी के अनुसार बताते चले घटना की शुरुआत गोरखपुर से हुई, जहां एक सेल्समैन ने 112 नंबर पर अपनी बाइक चोरी होने की सूचना दी थी। इस सूचना के कुछ ही देर बाद, ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर एक बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और बाइक चालक विजय पासवान, निवासी मैरी थाना ठूठीबारी, घायल हो गया। दुर्घटना की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक चालक विजय पासवान से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में युवक घबरा गया और उसकी बाइक के चोरी होने का खुलासा हुआ। ठीक उसी समय, अपनी चोरी हुई बाइक की तलाश में घटनास्थल पर पहुंचे गोरखपुर के सेल्समैन ने अपनी बाइक को पहचान लिया, जिससे पूरे मामले की पुष्टि हो गई।

पुलिस ने तत्काल आरोपी विजय पासवान को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्र ने इस संबंध में बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। चोरी की बाइक से हुई इस दुर्घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.