महराजगंज :जिला कृषि अधिकारी का उर्वरक दुकानों पर छापा, कई दुकानों के लाइसेंस निलंबित,ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई

महराजगंज

महराजगंज जनपद कृषि अधिकारी श्री एस.पी. सिंह ने आज सिसवा-निचलौल क्षेत्र में उर्वरक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद कृषि अधिकारी श्री एस.पी. सिंह ने आज सिसवा-निचलौल क्षेत्र में उर्वरक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई की। अधिक मूल्य पर उर्वरक बिक्री और अन्य अनियमितताओं की सूचना मिलने के बाद कई दुकानों पर छापे मारे गए और कुछ के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।

वैष्णो खाद भंडार पर छापा, गोदाम सील

शिकायत मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने मा वैष्णो खाद भंडार, बन्दीढाला, विकासखंड-सिसवा के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। जांच टीम को देखते ही विक्रेता मौके से फरार हो गया। बाद में उसे फोन कर बुलाया गया और उसकी उपस्थिति में गोदाम खुलवाकर जांच की गई। जांच के दौरान गोदाम में लगभग 250 बोरी यूरिया और अन्य उर्वरक पाए गए। विक्रेता मौके पर कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद जिला कृषि अधिकारी ने गोदाम को सील करवा दिया।

सहकारी समिति को चेतावनी, अन्य दुकानें निलंबित

कार्यवाही के दौरान कुछ किसानों ने शिकायत की कि क्रय विक्रय सहकारी समिति, बन्नी ढाला यूरिया के साथ दबाव डालकर नैनो डीएपी दे रही है। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने संबंधितों को सख्त चेतावनी दी कि किसानों पर कोई भी अन्य उत्पाद खरीदने का दबाव न बनाया जाए।

इसके अतिरिक्त, निचलौल में साहू खाद भंडार, बजही बंद मिला, जिसके कारण विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वनस्टॉप शॉप एग्री जे. बजही की जांच के दौरान पाया गया कि दुकान लाइसेंस पर निर्दिष्ट चौहद्दी पर नहीं थी, जिसके कारण दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

नरायन खाद व बीज भंडार, चमनगंज पुल निचलौल के विक्रेता जांच से बचने के लिए दुकान बंद कर पलायन कर गए, जिसके कारण उनके लाइसेंस को भी निलंबित कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने साधन सहकारी समिति बजही एवं बैठवलिया का भी निरीक्षण किया और किसानों को यूरिया वितरित करवाया।

अधिकारी बोले- ओवररेटिंग बर्दाश्त नहीं

जिला कृषि अधिकारी एस.पी. सिंह ने बताया कि पूर्व में भी छापेमारी की कार्रवाई के दौरान कुल 14 उर्वरक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं और 10 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिलाधिकारी महोदय का स्पष्ट निर्देश है कि जनपद में ओवररेटिंग को रोका जाए, किसानों पर अतिरिक्त उत्पादों को खरीदने का अनावश्यक दबाव न बनाया जाए, और कृषि विभाग व सहकारिता विभाग यह सुनिश्चित करें कि कृषकों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध हो। उन्होंने चेतावनी दी कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में लगातार छापेमारी की जाएगी और नियम विरुद्ध कार्य करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.