मेरठ : DIG कलानिधि नैथानी ने कांवड़ मार्ग सुरक्षा का लिया जायजा, भारी वाहनों का डायवर्जन लागू

मेरठ

मेरठ जनपद में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। आज DIG कलानिधि नैथानी ने स्वयं कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

 

कलानिधि नैथानी ने बताया कि कांवड़ मार्ग की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। इसी कड़ी में, भारी वाहनों का डायवर्जन प्लान कल रात से ही लागू कर दिया गया है। अब कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और यात्रा सुचारु रूप से चलती रहे।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मेरठ, बागपत और बुलंदशहर के प्रमुख मंदिरों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

कलानिधि नैथानी ने यह भी बताया कि नहर पटरी का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा का पूरा प्लान तैयार किया गया है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि कांवड़ यात्रियों को कोई असुविधा न हो और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

 

 

 

 

Voice of News 24