फरेन्दा में इलाज कराना हुआ आसान,मिली ट्रॉमा सेंटर की सौगात,श्री हॉस्पिटल का पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया उद्घाटन

फरेन्दा

महराजगंज जनपद फरेन्दा क्षेत्र के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिन रहा,जब श्री हॉस्पिटल मेटरनिटी एवं ट्रॉमा सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद फरेन्दा क्षेत्र के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिन रहा,जब श्री हॉस्पिटल मेटरनिटी एवं ट्रॉमा सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। मेन मार्केट रोड, निकट प्रेम मशीनरी स्टोर, आनंद नगर, महराजगंज स्थित इस अस्पताल का उद्घाटन आज पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने धूमधाम से किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बजरंग बहादुर सिंह ने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह नया अस्पताल फरेन्दा और आसपास के क्षेत्र की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा साबित होगा। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि यह फरेन्दा का पहला ऐसा अस्पताल है जिसमें ट्रॉमा सेंटर की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे अब गंभीर मामलों में क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए गोरखपुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अस्पताल के खुलने से स्थानीय जनता को कई आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं आसानी से मिलेंगी।

अस्पताल के प्रबंधक सुनील जायसवाल ने इस अवसर पर बताया कि श्री हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मरीजों का इलाज अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल के मुख्य उद्देश्य को रेखांकित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। जायसवाल ने यह भी घोषणा की कि अस्पताल को जल्द ही आयुष्मान कार्ड योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे पात्र लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा आसानी से मिल सकेगी।

उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई। क्षेत्रवासियों ने इस नई स्वास्थ्य सुविधा के मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह अस्पताल उनके लिए एक बड़ी राहत साबित होगा।

 

Voice Of News 24