सिसवा: गुरु पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ के प्रधान पुजारी महन्त संकरण रामानुज दास का को अंग वस्त्र भेंट कर किया गया सम्मानित

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ के प्रधान पुजारी महन्त संकरण रामानुज दास को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सिसवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ के प्रधान पुजारी महन्त संकरण रामानुज दास को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी दशकों की धार्मिक सेवा, निष्ठा और समाज में उनके अमूल्य योगदान के लिए दिया गया।

समाज सेवी रणधीर सिंह और राममिलन गुप्ता की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महंत रामानुज दास के कार्यों की सराहना की गई। रणधीर सिंह ने कहा, “महन्त संकरण रामानुज दास जी पिछले कई वर्षों से भगवान जगन्नाथ की अनवरत सेवा में समर्पित हैं। उन्होंने न केवल इस पूरे क्षेत्र में धार्मिक चेतना फैलाई है, बल्कि युवाओं को भी धार्मिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

राममिलन गुप्ता ने बताया कि महंत जी द्वारा समय-समय पर आयोजित की जाने वाली प्रवचन सभाएं, भागवत कथाएं और वार्षिक रथ यात्रा जैसे आयोजन भक्तों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और समाज में सकारात्मकता फैलाते हैं। उन्होंने एक स्वर में पुजारी रामानुज दास की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, सेवा और भक्ति का सच्चा प्रतीक है।भारतीय संस्कृति में अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान करना गुरु, संत और पूज्य व्यक्तित्वों के प्रति आदर प्रकट करने की एक पुरानी और पवित्र परंपरा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.