महराजगंज: रोहिन नदी में बही बुजुर्ग महिला का 48 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, तलाशी अभियान जारी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र स्थित सेमरहवा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र स्थित सेमरहवा गांव से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे रोहिन नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ की चपेट में आकर तेज लहरों में बह गईं बुजुर्ग महिला शारदा देवी का शव 48 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं मिल पाया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की बुधवार दोपहर करीब 2 बजे रोहिन नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ की चपेट में आकर एक बुजुर्ग महिला शारदा देवी तेज लहरों में बह गईं। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पीएसी की 26वीं वाहिनी लगातार तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

शारदा देवी अपनी बहू कुमारी के साथ रोहिन नदी पार कर दवा लेने जा रही थीं। नदी पार करते समय अचानक पानी का स्तर तेजी से बढ़ा और वह उफनती लहरों में समा गईं। उनकी बहू कुमारी किसी तरह अपनी जान बचाकर नदी से बाहर निकलने में सफल रहीं।

आजादी के बाद से अब तक इस गांव के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। भौगोलिक रूप से यह गांव बेहद विषम स्थिति में है, जो रोहिन और बघेला नदी के बीच बसा हुआ है। यह गांव तीन तरफ से नदी और एक तरफ से घने जंगल से घिरा है। 6,000 से अधिक आबादी वाले इस गांव में आवागमन के लिए ग्रामीण हर साल बांस-बल्ली का अस्थाई पुल बनाते हैं, जो बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर बह जाता है। इसके बाद नाव ही एकमात्र सहारा बचती है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.