गोरखपुर
गोरखपुर में दिनदहाड़े युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत इटौरा गांव में 28 वर्षीय अनिल यादव की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने इस निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी अनुसार, मृतक अनिल यादव गजारी गांव का रहने वाला था और गुरुवार दोपहर किसी काम से इटौरा आया हुआ था। चश्मदीदों के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों ने पहले अनिल का पीछा किया और फिर उसे घेर लिया। इसके बाद, उन्होंने धारदार हथियार से अनिल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गले पर वार इतना तेज था कि अनिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस निर्मम हत्या से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लगातार मुआयना कर रहे हैं।
हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
इस संबंध में बांसगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अब सवाल यह है कि आखिर पुलिसिया कार्रवाई किस तरह की होती है? कि हत्या जैसे बड़े कांड़ को अंजाम देने से पहले हत्यारे तनिक भी उस कार्यवाही को जेहन में नहीं लाते।
मेरठ जनपद के मोहम्मदपुर भूनी गांव के निवासी जलभराव की विकट समस्या से बुरी तरह त्रस्त हैं। अपनी इस पीड़ा को ‘विकास का ढोल पीटने वाले’ प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने आज एक अनोखा प्रदर्शन किया।@DmMeerut pic.twitter.com/vQQaRSjeKH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 10, 2025


















