महराजगंज : पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते 9 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

महराजगंज

महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत, तीन चौकी प्रभारियों समेत कुल 9 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।

Image
SP सोमेंद्र मीणा ने यह कदम पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के साथ-साथ जिले में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया है। इन तबादलों से प्रशासनिक दक्षता बढ़ने और जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

यह कार्रवाई दर्शाती है कि जिला पुलिस प्रशासन अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर है और लगातार सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Voice Of News 24