मेरठ
मेरठ जनपद में सतीश हत्याकांड और लूट के मामले में मेरठ पुलिस ने एक आरोपी अतुल उर्फ मोनू (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद में सतीश हत्याकांड और लूट के मामले में मेरठ पुलिस ने एक आरोपी अतुल उर्फ मोनू (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। अतुल जटपुरा गांव, थाना रोहटा, मेरठ का निवासी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक सतीश (42 वर्ष) 2 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे अपने घर कुराली से जानी बैंक गए थे। जांच में सामने आया कि बैंक से पैसे निकालने के बाद सतीश भूपगढी रोड स्थित एक शराब के ठेके पर गए। वहां उनकी मुलाकात आकाश और अतुल से हुई और तीनों ने एक साथ शराब पी।
क्या था मामला
शराब पीने के बाद, आकाश और अतुल अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर UP15BL7230) से सतीश को उनके घर छोड़ने के लिए निकले। रास्ते में, जीत फार्म हाउस के सामने किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने गुस्से में सतीश को जमीन पर पटक दिया और बेरहमी से उसकी पिटाई की। मारपीट के दौरान सतीश के कान से खून निकलने लगा, जिसके बाद आरोपियों ने उसे मृत समझकर उसकी जेब से पैसे निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।
मृतक के भाई की शिकायत
मृतक के भाई सोनू चौहान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई जांच के बाद पुलिस ने अतुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब दूसरे आरोपी आकाश की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी अतुल को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
#सिद्धार्थनगर #खबरें #खबरें #breakingnews #latestnews #voice #news #महराजगंज pic.twitter.com/dnP68OpH95
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2025























