बलरामपुर
“जीवन का आधार है वृक्ष, धरती का श्रृंगार है वृक्ष” — इसी संदेश के साथ आज बलरामपुर पुलिस ने “पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ वृक्षारोपण अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

“जीवन का आधार है वृक्ष, धरती का श्रृंगार है वृक्ष” — इसी संदेश के साथ आज बलरामपुर पुलिस ने “पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ वृक्षारोपण अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन, बलरामपुर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का हिस्सा था, जिसमें पूरे प्रदेश में करोड़ों पौधे लगाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधे रोपे और पर्यावरण को बचाने के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। बलरामपुर पुलिस का यह कदम न केवल हरित आवरण को बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में भी सहायक होगा।
महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा पुरंदरपुर के टोला बन्देइया में दो पक्षों में हुई मारपीट वीडियो में आप देख सकते हैं महिला को डंडे से किस तरह से मर जा रहा है देखे वीडियो@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/6Eq0kJrZZB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2025























