पीलीभीत में युवक की मौत के बाद भी दो दिनों तक अस्पताल में चलता रहा इलाज, लाखों वसूली करने के आरोप में परिजनों ने किया हंगामा

पीलीभीत

पीलीभीत में डाॅक्टरो की निर्दयता का शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां युवक की मौत के बाद भी दो दिनों तक मजबूर परिजनों से पैसे वसूलते रहें। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में धरती के भगवानों की शैतानों वाला चेहरा सामने आया है। जो युवक की मौत के बाद भी दो दिनों तक मजबूर परिजनों से पैसे वसूलते रहें।
मिली जानकारी अनुसार, सुनगढ़ी क्षेत्र के गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास उस समय हंगामा मच गया जब सड़क हादसे में घायल युवक की दो दिन पहले ही मौत होने के बाद भी डाॅक्टरों के बिल का मीटर चालू रहा।
आपको बता दें कि, इसकी सूचना जब परिजनों को मिली तो उनका कलेजा सिर्फ इसलिए नहीं दहल गया कि उन्होंने लाखों रुपए खो दिए, बल्कि उन्हें अपने कलेजे के टुकड़े जैसे परिवार के एक सदस्य को खोने का अफ़सोस हो रहा था। लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी युवक की मौत से परिजन सदमे में हैं।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डाॅक्टरों ने करीब 3 लाख रुपए वसूल लिए और बदले में सिर्फ युवक का शव वापस कर दिया।
आश्चर्यजनक बात तो यह है कि युवक की मौत के दो दिन बाद तक भी डाॅक्टर पैसे वसूलते रहें।
डाॅक्टरों के ऐसी हरकतों से लोग उन्हें शैतान मानेंगे,या फिर धरती के भगवान? सबसे बड़ा सवाल।

फिलहाल आक्रोशित परिजन जब अस्पताल में हंगामा करने लगें तो वहां मौजूदा डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए।
हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेकर जांच में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.