बलरामपुर: रिश्तों को शर्मसार करने वाला घटना,15 वर्षीय नाबालिग से पाटीदारी के चाचा ने किया दुष्कर्म

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के थाना तुलसीपुर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक घटना सामने आया है, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के थाना तुलसीपुर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक घटना सामने आया है, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि पीड़िता के पाटीदारी के चाचा ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की है। पीड़िता अपनी मां को कपड़े देने के लिए एक घर से दूसरे घर जा रही थी। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान बीच रास्ते में उसके रिश्ते के चाचा ने उसे जबरन घसीट लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24