बलरामपुर: पुलिस ने एक बड़ी सफलता अंतरजनपदीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार,लाखों का माल बरामद

बलरामपुर

बलरामपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 12 से अधिक चोरी की घटनाओं से जुड़े जेवरात और ₹10,900 नगद बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में 20 मई और 3 जून को हुई दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए काम किया। सघन अभियान के बाद पुलिस ने सेमरहना स्थित एक स्कूल के पास से इन अभियुक्तों को धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान

अनिल कुमार (गनेशपुर, हर्रैया थाना क्षेत्र)

प्रेम कुमार (गनेशपुर, हर्रैया थाना क्षेत्र)

राधेश्याम विश्वकर्मा (विस्कोहर मोड़, गैसड़ी थाना क्षेत्र)

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि यह गिरोह सुनसान घरों की रैकी करता था और रात में छत या खिड़की के रास्ते घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। चोरी किए गए माल को नेपाल में कम दाम पर बेच दिया जाता था।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 12 जोड़ी पायल, 19 बिछिया, 5 अंगूठी, 5 माला व लॉकेट, पुराने चांदी के सिक्के, पीली धातु की चेन, एटीएम कार्ड और ₹10,900 नगद बरामद किए हैं। हालांकि, चोरी का एक बड़ा हिस्सा पहले ही नेपाल में बेचा जा चुका है।

पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

 

Voice Of News 24