सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने आज बूढ़ी राप्ती नदी के बाएँ तट पर स्थित लखनापार-बैदौला तटबंध का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने आज बूढ़ी राप्ती नदी के बाएँ तट पर स्थित लखनापार-बैदौला तटबंध का औचक निरीक्षण किया। महरथा घाट के पास तटबंध की स्थिति का बारीकी से जायजा लेते हुए, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यह निरीक्षण आगामी मानसून और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बेहद महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को तटबंधों की मजबूती, जल निकासी व्यवस्था और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मेरठ: ढाबों-होटलों की जांच का अधिकार केवल फूड सेफ्टी अफसरों को – मुख्य सचिव का बड़ा बयानhttps://t.co/fmDNM6HkF2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 8, 2025























