लखनऊ: PCS अधिकारी अरविंद कुमार सिंह निलंबित, कुर्सी छोड़ने के मोह में गंवाई गरिमा

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर PCS अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर PCS अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। अरविंद कुमार सिंह पिछले तीन साल से बिजनौर में ADM FR (अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, उनका तबादला 30 मई को देवरिया कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने अभी तक देवरिया में अपना नया कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। इसी कारण देवरिया में कार्यभार न संभालने के आरोप में उन पर निलंबन की यह सख्त कार्रवाई की गई है।

PCS अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को निलंबित
PCS अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को निलंबित

 

प्रशासनिक गलियारों में इस निलंबन को ‘कुर्सी छोड़ने के मोह में नौकरी की गरिमा गंवाने’ के रूप में देखा जा रहा है। अरविंद कुमार सिंह 2012 बैच के PCS अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यह कार्रवाई सरकारी कामकाज में ढिलाई और निर्देशों का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख का संकेत देती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.