सिद्धार्थनगर : डीएम और एसपी ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डुमरियागंज क्षेत्र के मंदिर और मस्जिदों का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व पुलिस अधीक्षक द्वारा मोहर्रम, श्रावण मास तथा कावड़ यात्रा के दृष्टिगत थानाक्षेत्र डुमरियागंज के ग्राम हल्लौर, बदलिया मस्जिद चौखड़ा में स्थित मन्दिर-मस्जिद एवं अन्य संवेदनशील स्थलों का किया गया निरीक्षण। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर व पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगरत थाना क्षेत्र डुमरियागंज के ग्राम हल्लौर, वेवां मुस्तफा में स्थित मन्दिर-मस्जिद, जुलूस मार्ग, कर्बला स्थलों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया तथा आपस में सौहार्द बनाये रखने व आपसी भाई-चारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गयी । ताजिया जुलूस, महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की ड्युटी लगाये जाने एवं कावडियों के आने-जाने वाले रास्ते पर उनकी सुरक्षा एवं स्वयं भ्रमणशील रहकर अपने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Voice of News 24