महराजगंज : ठूठीबारी में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्‍तों ने खींचा रथ,झांकियों ने मोह लिया मन


महराजगंज

जनपद महराजगंज के ठूठीबारी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा बड़े ही धूमधाम से निकली गई। लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर रथ खींचा, झांकियों ने तो सभी का मन मोह लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी कस्बे में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। परंपरागत आस्था और भक्ति का अनुपम संगम इस रथयात्रा में देखने को मिला। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की सुसज्जित झांकी रथ पर विराजमान थी, जिसे भक्‍तगण बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ रस्सों से खींचते हुए आगे बढ़ा रहे थे। चारों ओर जय जगन्नाथ, हरे रामा-हरे कृष्णा के संकीर्तन और भजनों की मधुर गूंज माहौल को भक्तिमय बना रही थी।

 

रथयात्रा की शुरुआत प्राचीन शिव मंदिर, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर और राधाकृष्ण मंदिर परिसर से हुई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई कोतवाली के समीप श्री दुर्गा मंदिर, मुख्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर, मुख्य तिराहा, डीह बाबा स्थान और मस्जिद क्षेत्र से होते हुए पुनः अपने-अपने मंदिर परिसर तक पहुँची। रास्ते भर भक्‍त भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य मानते दिखे।
रथयात्रा में देवी-देवताओं के रूप में सजे बच्चों और युवाओं की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। आकर्षक वेशभूषा, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और बैंड-बाजे की मधुर धुन ने यात्रा को और भव्य बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की और आरती उतारते हुए रथयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान भक्‍त आनंद भाव में झूमते और नाचते नजर आए।
रथयात्रा के समापन पर मंदिर परिसरों में वैदिक विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना और आरती की गई। साथ ही मंदिर समिति द्वारा भक्‍तों के लिए महाप्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसे पाने के लिए श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े दिखे।
स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा रथयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी गई थी। परसा मलिक थाना ,चौक थाना सहित अन्य थाने की फोर्स जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रही, ताकि कोई अव्यवस्था न हो।
इस पावन आयोजन में प्रमुख रूप से प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी विश्वम्भर पाठक, लक्ष्मीनारायण मंदिर पुजारी अरुण पाठक, राजू मद्धेशिया, सज्जन लाल, राजेश सिंह, गुड्डू यादव, ग्राम प्रधान अजय कुमार, राजकुमार रौनियार, रमेश निगम, देवराज आनंद, विशाल मद्धेशिया, प्रवीण मिश्रा, विनोद वर्मा, सत्यम कसौधन, दीपक गोयल, धीरज वर्मा, शिवम रौनियार, किशन निगम, सावन श्रीवास्तव समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.