महराजगंज: धूमधाम से निकली श्री खाटू श्याम बाबा की निशान शोभा यात्रा, पूरा क्षेत्र श्याममय

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी की पावन धरती पर आज श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम बाबा जी की भव्य निशान शोभा यात्रा पूरे धूमधाम से निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी की पावन धरती पर आज श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम बाबा जी की भव्य निशान शोभा यात्रा पूरे धूमधाम से निकाली गई। सुबह 5:30 बजे शुरू हुई इस शोभा यात्रा में डीजे की धुन पर नाचते-गाते और झूमते हुए श्याम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। खाटू श्याम बाबा जी के जयकारों से पूरा ठूठीबारी क्षेत्र गूंज उठा।

यह निशान शोभा यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर कोतवाली रोड होते हुए बस स्टैंड तिराहे के रास्ते नौतनवा रोड स्थित बिंदा मैरेज हॉल पर संपन्न हुई। महोत्सव के तहत, सायंकाल 6 बजे मशहूर भजन प्रवाचक गायिका दीपिका मिश्रा (गोण्डा) और कुमार आदर्श (गोण्डा) द्वारा इसी मैरेज हॉल में भजन अमृत वर्षा का आयोजन किया जाएगा, जहाँ वे श्याम भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के समापन के उपरांत प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

श्याम मित्र मंडल के सदस्य दीपक गोयल, दीपू निगम, अश्विनी निगम, धीरज वर्मा, सत्यम कसौधन, शिवम रौनियार, रूबल श्रीवास्तव और प्रखर ने इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है।

निशान शोभा यात्रा के दौरान दुर्गा प्रसाद गुप्त, सचिंद्र सिंह, विनोद मद्धेशिया, अजय कुमार, पवन, विनय साहनी सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल रहे और उन्होंने बाबा के प्रति अपनी अटूट आस्था और भक्ति का प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने ठूठीबारी में भक्तिमय माहौल का सृजन किया है।

 

Voice Of News 24