महराजगंज:सरकारी देसी शराब की दुकान नकली नोट के साथ युवक गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल में सरकारी देसी शराब की दुकान नंबर 2 पर दुकानदारों ने एक युवक को नकली नोट के साथ पकड़ लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के निचलौल में सरकारी देसी शराब की दुकान नंबर 2 पर दुकानदारों ने एक युवक को नकली नोट के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान चौक थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 निवासी प्रखर जायसवाल, पुत्र मनोज जायसवाल के रूप में हुई है।

 

दुकानदारों ने बताया कि प्रखर नकली नोट का इस्तेमाल कर रहा था, जिसके बाद उन्होंने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से पांच और नकली नोट बरामद हुए।

जांच में पता चला है कि प्रखर अकेला नहीं है, बल्कि एक ऐसे गिरोह का सदस्य है जो नकली नोट बनाता और चलाता है। उसके मोबाइल की जांच से यह भी सामने आया है कि वह और उसके साथी मिलकर नकली नोट छापते हैं और फिर उन्हें बाजार में चलाते हैं।

इस संबंध में निचलौल के थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24