महराजगंज:संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे युवक असलम की मौत,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

फाइल फोटो मृतक युवक असलम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। बीते 17 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोल से झुलसे युवक असलम ने आज बीती रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

असलम बुरी तरह से जला हुआ एक व्यक्ति के घर पर मिला था। जब परिजन वहां पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि असलम का शरीर 90 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था। तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कई दिनों तक चले संघर्ष के बाद आखिरकार असलम ने अंतिम सांस ली।

असलम की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया है। पूरे गांव में शोक की लहर है। असलम अपने पीछे दो छोटी बेटियां, आलिया (4 वर्ष) और आयत (2 वर्ष), छोड़ गया है, जिनके सिर से अब उनके पिता का साया उठ गया है।

असलम किस तरह झुलसा, यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। पुरंदरपुर पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24