सिद्धार्थनगर: अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन का हुआ पुनर्विकास पीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को राजस्थान के बीकानेर से अमृत भारत योजना के तहत देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को राजस्थान के बीकानेर से अमृत भारत योजना के तहत देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस योजना में सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है। स्टेशन परिसर में लगाई गई एलईडी स्क्रीन पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही और भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान सहित बड़ी संख्या में लोगों ने देखा।

उद्घाटन के बाद, सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष ने स्टेशन पर स्थापित शिलापट का अनावरण किया। इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि सिद्धार्थनगर स्टेशन का नाम उन भाग्यशाली स्टेशनों में शामिल हो गया है जिन्हें अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब इस स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह स्टेशन गौतम बुद्ध की धरती का प्रतीक है और इसका आधुनिकीकरण जिले के लिए गौरव की बात है।

विधायक श्यामधनी राही ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से छोटे और मध्यम स्तर के रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होगा। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सिद्धार्थनगर का विकास अब नए आयाम छुएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.