सिद्धार्थनगर: स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद पुलिस ने 14 मई को हुए स्वर्ण व्यवसायी से लूट के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद पुलिस ने 14 मई को हुए स्वर्ण व्यवसायी से लूट के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई एक सफेद स्विफ्ट कार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार किए गए आरोपी साहिल भंगू पुत्र हरदीप सिंह भंगू, निवासी लुधियाना (पंजाब) ने पूछताछ में लूट की साजिश कबूल की है। उसने बताया कि वे अपने साथियों के साथ नेपाल घूमने के बहाने निकले थे और वापसी के दौरान सुनसान जगह देखकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

यह घटना उसका बाजार थाना क्षेत्र के महदेवा गांव के पास हुई थी, जहां लुधियाना के चार लुटेरों ने सत्यम ज्वैलर्स के एक कर्मचारी से सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। इस संबंध में थाना उसका बाजार में धारा 309(6)बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुमदुमवा मोड़ के पास घेराबंदी की। अर्धनिर्मित पुलिया के पास एक संदिग्ध सफेद स्विफ्ट कार (नंबर PB10 JD7373) को रोकने की कोशिश की गई। कार में सवार तीन आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए, लेकिन एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी साहिल भंगू के पास से पुलिस ने एक सोने की चेन, एक चांदी का ब्रेसलेट, एक चांदी की अंगूठी और 2,270 रुपए नकद बरामद किए हैं।

पूछताछ में साहिल ने बताया कि वे 13 मई को अपने साथी अनिल सोनी, सागर और संदीप के साथ नेपाल घूमने गए थे। रास्ते में खर्च अधिक होने के कारण उन्होंने लूट की योजना बनाई। 14 मई को लौटते समय उन्होंने सत्यम ज्वैलर्स के एक बाइक सवार कर्मचारी को सुनसान रास्ते पर टक्कर मारकर गिरा दिया और उसके झोले से जेवरात लूटकर फरार हो गए। साहिल ने अनिल सोनी को इस गिरोह का मास्टरमाइंड बताया, जो गाड़ी में बैठकर योजना बनाता था और बाकी तीनों उसे अंजाम देते थे। उन्होंने यह भी बताया कि वे पहले भी इस तरह की वारदातें कर चुके हैं और लूट के पैसों का इस्तेमाल अपने शौक पूरे करने में करते थे।

कार के साथ आरोपी गिरफ्तार।
कार के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी फिर से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और व्यापारी की तलाश कर रहे थे। जब वे नौगढ़ लौट रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस अब फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है और इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर धारा 317 बीएनएस भी जोड़ दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीमें पंजाब के विभिन्न इलाकों में दबिश दे रही हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.