बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के भाथर चौराहे के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के भाथर चौराहे के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां रेलवे ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान नौबस्ता निवासी 42 वर्षीय रामतेज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रामतेज मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रामतेज रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी बढ़नी से पचपेड़वा की ओर जा रही एक मालगाड़ी से वह टकरा गया। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई रामसनेही ने बताया कि रामतेज का मानसिक संतुलन कई वर्षों से ठीक नहीं था और वह अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था। बुधवार को वह अचानक घर से निकल गया था।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह एक हादसा लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आम लोगों से और विशेष रूप से मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के परिजनों से रेल पटरियों के पास सतर्कता बरतने की अपील की है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























