बलरामपुर:सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा, सर्जिकल स्ट्राइक को किया गया याद

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में शुक्रवार शाम भारतीय सेना के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

 

 

बलरामपुर जनपद में शुक्रवार शाम भारतीय सेना के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

रमना पार्क में आयोजित एक सभा में भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल और उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा भी उपस्थित थे। नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

तिरंगा यात्रा रमना पार्क से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों – सिटी पैलेस, मेजर चौराहा, चौक बाजार और सब्जी मंडी – से गुजरी और सराय फाटक होते हुए वीर विनय चौराहे पर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल देशभक्तों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारे लगाए।

वीर विनय चौराहे पर पहुंचकर अमर शहीद वीर विनय कायस्था की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदीप सिंह, विनय कुमार मिश्र, डीपी सिंह बैस, वरुण सिंह मोनू और देव कुमार मिश्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस तिरंगा यात्रा में शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिन्होंने भारतीय सेना के प्रति अपना गहरा सम्मान और अटूट समर्थन व्यक्त किया। शहर के अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.