गोरखपुर: डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने पुलिस लाइन और पुलिस ऑफिस का किया वार्षिक निरीक्षण

गोरखपुर

गोरखपुर डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने आज पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गोरखपुर डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने आज पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

शुक्रवार सुबह डीआईजी आनंद कुलकर्णी पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने परेड की सलामी ली। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस लाइन के भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता, शस्त्रागार, आवासीय बैरक और परिसर में साफ-सफाई व अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।

इसके बाद डीआईजी ने पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने जनसुनवाई कक्ष का निरीक्षण कर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आईजीआरएस कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, पत्रावली शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा और स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शाखाओं में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर उनके कार्यों की जानकारी ली। डीआईजी ने शाखाओं के अभिलेखों के रखरखाव को परखा और साफ-सफाई बनाए रखने तथा सरकारी कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर, पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक मंदिर सुरक्षा/ऑफिस अनुराग सिंह, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार, सीओ ऑफिस दीपांशी सिंह राठौड़, सीओ कोतवाली ओंकार तिवारी और सीओ गौरव तिवारी भी मौजूद रहे।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.