बलरामपुर: आकाशीय बिजली का कहर,खेल रही 12 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के भटपुरवा चौधरीडीह गांव में आज शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान एक हृदयविदारक घटना घट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद के भटपुरवा चौधरीडीह गांव में आज शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान एक हृदयविदारक घटना घट गई। घर के बाहर खेल रही 12 वर्षीय किशोरी दिद्दन पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली का आघात इतना भीषण था कि बच्ची के कपड़े तक जल गए और वह बुरी तरह झुलस गई।

परिजन तुरंत दिद्दन को एक निजी वाहन से श्रावस्ती के सिरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि आकाशीय बिजली लगने के कारण किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मृतका दिद्दन गांव निवासी रियासत अली की बेटी थी और अपने पांच भाइयों की इकलौती बहन थी। उसकी असामयिक मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोरी के चाचा ने बताया कि जब वे दिद्दन को अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने कहा कि “लड़की खत्म हो गई है।”इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.